आओ जाने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

ज्ञान का भंडार
क्या है लोकतंत्र ?
ज्ञान का भंडार
• लोकतंत्र उस शासन व्यवस्था को कहते हैं जिसमें शासन की शक्तियां अन्तिम रूप से वहाँ के निवासियों या नागरिकों के हाथ में रहती हैं। इसके लिए जनता को अधिक-अधिकार प्रदान किये जाते हैं।
क्या है गणतंत्र ?
• गणतंत्र का अभिप्राय उस शासन व्यवस्था से है जिसमें राष्ट्राध्यक्ष अनुवंशिक न होकर निर्वाचित होता है अर्थात् कोई भी नागरिक विधिवत प्रक्रियाओं द्वारा राष्ट्रपति बन सकता है।
कच्चे पपीते में दूध जैसा तरल
पदार्थ क्यों निकलता है। ?
* कच्चे पपीते में दूध जैसा पेपेन उपलब्ध रहता है। जिसे लेटेक्स कहते हैं। यह पेपेन प्रोटीन अणुओं को विखंडित करने में प्रोटीयोलामिटिक क्रियाशीलता के कारण सक्षम है। अतः यह पाचन क्षमता बढ़ाता है।
शुष्क बर्फ क्या होती है ?
* शुष्क बर्फ ठोस कार्बनडाईऑक्साइड होती है। शुष्क बर्फ गर्म करने पर सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है।
दूध कब दही बन जाता है?
* दूध के जमने और फटने की क्रियाएँ वास्तव में बैक्टीरिया के कारण होती हैं। ये आकार में इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें हम नंगी आँखों से नहीं देख पाते हैं और ये इतने सूक्ष्म होते हैं कि एक सुई की नोक पर हजारों की संख्या में जीवाणु हो सकते हैं। दूध में यदि लैक्टोबेसिलस या स्टेफैलोकोकस नामक जीवाणु मिल जाएँ जो दही में मौजूद होते हैं तो वह अपनी संख्या में बढ़ोत्तरी करना आरम्भ कर देते हैं और सारे दूध को दही में बदल देते हैं
• खीरा में तीखापन या कडवाहट किस कारण से होता है?
• अक़्सर हम लोग खीरा खाते है तो हमको कुछ तीखा लगता है खीरे में कड़वाहट उसमें स्थित यौगिक तत्वों की उपस्थिति के कारण होती है। जो गंधक व पोटाश का संयोग होता है। इसलिए खाने से पूर्व उसके डंठल की तरफ से काटकर नमक लगाकर रगड़ते हैं। जिससे सफेद लिसलिसा पदार्थ निकलता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें